महानगर कांग्रेस की ओर से सोमवार को एक दीपक शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शहीद अविनाश सिंह भदौरिया पार्क गोविंदनगर में हुआ। कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए देश के वीर जवानों और जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। इस माैके पर सेना के पूर्व सैनिकों रमारमन तिवारी व विमलेश कुमार को सम्माानित किया गया। यहां हर प्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा अटल पाल, कृष्णमणि, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन ख़ान, मदन मोहन शुक्ला, अजय प्रकाश तिवारी, दीपक त्रिवेदी, संजीव मिश्रा आदि माैजूद रहे।