आवास विकास परिषद कार्यालय स्थित पिछले दो महीना से पाइपलाइन डालने का कार्य चल रहा है। काम बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। इससे बगिया क्रॉसिंग से जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाइप डालने के दौरान खोदी गई मिट्टी को सड़क में डालने से रास्ता बंद हो गया है। जिसके कारण बगिया क्रॉसिंग से एक ही साइड से आने-जाने वाले वाहनों को निकालने के कारण रोजाना जाम लग रहा है।