फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना, भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन

श्री भगवती यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में पोनी रोड श्रीनगर स्थित श्रीराम चबूतरा स्थल पर हो रही भागवत कथा का रविवार को भंडारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भागवत कथा के अंतिम दिन वृंदावान धाम से आए कथा व्यास पं. आकाश महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। साथ ही भागवत कथा की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने मात्र से प्राणी का कल्याण हो जाता है। कथा किसी भी आयु में सुनी जा सकती है, इसके लिए उम्र का बंधन नहीं है। आयोजक पं. अशोक दुबे ने कथा के समापन पर भंडारे के साथ प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर राजेश बाजपेई, उमेश तिवारी, अनिल अवस्थी, सुरेश चंद्रा शुक्ला, प्रमोद, अनूप शुक्ला, सुमन, रिंकी व सर्वेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें