फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से कर्मी ऋषभ शर्मा (25) निवासी बाढ़ापुर की मौत हो गई थी। बुधवार शाम चार बजे के करीब परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कोल्ड स्टोरेज जा पहुंचे। यहां पर हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। इससे कानपुर से इटावा जाने वाले लेन जाम हो गई। मौके पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी जा पहुंचे। परिवार के लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बारा टोल प्लॉजा से लेकर जैनपुर तक करीब तीन किमी एक लेन जाम हो गई है। वहीं दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की वजह से जाम लगने लगा है। बता दें कि शार्ट सर्किट से आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज में सोमवार की रात एक बजे के करीब आग लगी थी। मंगलवार दोपहर तक कोल्ड स्टोरेज संचालक कर्मी के झुलसने की बात छिपाए रहे। लखनऊ में कर्मी ऋषभ की मौत होने पर देर शाम पुलिस व परिजनों को जानकारी हुई थी। इलाज में देरी व घटना छिपाए जाने से परिवार के लोग नाराज थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें