चित्रकूट जिले में आज सुबह से प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारे हाईवे पर लगी हुई हैं। कई स्थानों पर पांच-पांच किलोमीटर लंबा जाम भी लग रहा है। पुलिस अधीक्षक समेत यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की टीम वाहनों को सुरक्षित आगे बढ़ाने में लगी हैं।