गुरुवार को नगर के स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्ष के साथ मनाया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य करते हुए कृष्ण लीला नाटक का मंचन किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की वेशभूषा से बच्चे सृजित रहे। नगर के गांधीनगर स्थित ब्राइट कैरियर स्कूल के प्रबंधक दिलीप सविता ने बताया कि बच्चों द्वारा झांकी सजाई गई इसके अलावा कृष्ण लीला और भक्ति गीतों के बीच बच्चों द्वारा नृत्य किया गया। कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।