फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 154 मरीजों का हुआ उपचार

नगर के राजधानी मार्ग ऋषिनगर मोड़ स्थित न्यू पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 154 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी प्रभारी डाॅ. राजेश चंद्रा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण मेले में वायरल के मरीज अधिक रहे। साथ ही बुखार, खांसी, जुकाम के साथ ही पेट दर्द, सिर दर्द और कुछ मरीज टायफायड के रहे। बताया कि बदलते मौसम में लोग खान-पान पर ध्यान दें। संक्रमित स्थानों पर जाने से बचे या फिर मुंह पर मास्क लगाए। मेले में डाॅ. रश्मि वर्मा, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा, सिद्धार्थ बाजपेई, सत्यम शुक्ला, सतीश कुमार आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें