फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव सीएचसी कर्मियों ने बैडमिंटन को बनाया 'हेल्थ थेरेपी'

शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 10:47 PM IST

दिनभर मरीजों की कतारें, तीमारदारों के सवालों के बीच स्वास्थ्य कर्मियों का मानसिक रूप से थक जाना स्वाभाविक है। लेकिन भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने इस तनाव से निपटने का एक बेहतरीन रास्ता खोज निकाला है। दिनभर माथापच्ची के बाद रात में अस्पताल परिसर में बने बैडमिंटन कोर्ट पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ पसीना बहातें नजर आते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनीष तिवारी बताते हैं कि खुद को मानसिक रूप से फिट रखना जरूरी है ताकि अगले दिन फिर उसी ऊर्जा के साथ मरीजों की सेवा की जा सके। इसीलिए, शाम को एक साथ बैडमिंटन खेलकर फिट रखने का प्रयास करते हैं। इससे टीम एकजुटता भावना भी बनी रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें