फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारत के फाइनल में पहुंचने पर कानपुर में मना जश्न

दुबई में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया पर भारत की जीत का जश्न शहर में पटाखे फोड़कर मनाया गया। ग्रीनपार्क में भी एंकर ने दर्शकों को जीत की बधाई दी। केएल राहुल के छक्के साथ ही कानपुर में शास्त्रीनगर, गोविंदनगर, किदवईनगर, सिविल लाइन, हर्षनगर समेत पूरे शहर में लोगों ने पटाखे छुड़ाकर और ढोल बजाकर भारत की जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच के दौरान ही आतिशबाजी कर भारत के फाइनल में पहुंचने की बधाई दी गई। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने केपीएल के रोमांच के बीच भारत की जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें