फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु छूटने पर पशुपालक काे पीटा, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 10:07 PM IST

कसमान गांव में पालतू पशु छूटकर दूसरे पशु का चारा खाने लगा। इस पर ग्रामीणों ने पशुपालक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार की दोपहर वह घर पर थे तभी उनका पालतू पशु छूट गया और पड़ाेस में ही बंधे अन्य पशुओं के पास जा पहुंचा। इसको लेकर गांव के ही विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज यादव, अनुज यादव, प्रांशु यादव और अखिलेश कुमारी आदि ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें