चित्रकूट जिले मे लोडवारा कॉलोनी निवासी सुरेश के घर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना में गृहस्थी समेत नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड की टीम समय से नहीं पहुंची । स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।