फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहर पुल पर कार सवार पुलिसकर्मियों से मारपीट, चालीस मिनट तक लगा रहा जाम

नहरपुल के पास ऑटो चालक से हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करना कार सवार पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। सादे कपड़ों में कार से उतरे पुलिस कर्मियों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया। इसके बाद कार सवार लोग बिना पुलिस को जानकारी दिए चले गए। मारपीट के दौरान करीब 40 मिनट जाम लगा रहा। झींझक नहर पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से रूट डायवर्ट चल रहा है। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक ऑटो को नहर पुल की आेर जाने से कुछ लोगों ने रोका। इस पर युवको से ऑटो चालक का विवाद होने लगे। बीच सड़क पर ऑटो खड़ा होने से कई वाहन दोनों तरफ से आकर रुक गए। इसी बीच खम्हैला रोड से होकर आई एक कार वहां पर आकर रुक गई। कार में पुलिस लिखा था आैर उसमें सादे कपड़ों कुछ पुलिस कर्मी थी। जब उन्होंने विवाद कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की तो वहां मौजूद युवकों ने उनसे अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें