महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा ओवरब्रिज कानपुर–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर फतेहपुर जा रही औरा कार अचानक पलट गई। बताया गया कि कार चालक अभिषेक कुमार ने सामने आए साइकिल सवार को बचाने के लिए ब्रेक लिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोग दौड़कर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीन लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, लेकिन एनएचएआई टीम और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कर दिया। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज करवा दिया गया है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।