कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हड़कंप मच गया, जब हमसफर एक्सप्रेस के कोच की छत पर युवक लेटा दिखा। आनन फानन आरपीएफ और स्टेशन के अधिकारियों ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। ओएचई लाइन काटने के बाद उसे नीचे उतारा गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर जंक्शन जा रही थी।