फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान, धूमधाम से मनाई गई जयंती

संत रविदास की जयंती रविवार को कस्बा स्थित संत रविदास देव स्थान पर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि संत रविदास ने जीवन पर्यंत समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अपनी रचनाओं से समाज में व्याप्त आडंबर एवं अंधविश्वास पर भी गहरी चोट की थी। वहीं, अन्य वक्ताओं ने संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने संत रविदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि संत रविदास ने सदैव सामाजिक सुधार व सामाजिक समरसता के लिए काम किया है। उनके बताए रास्ते पर चलने से ही हम सबका भला होगा। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि संत रविदास के मिशन को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। हम सब संत रविदास को मानते तो हैं, पर उनकी बात नहीं मानते। संत रविदास देव स्थान समिति के अध्यक्ष राज नारायण कुरील ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अशोक कुरील, रघुवीर कुरील, संदीप पाल व नीरज कुरील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें