भीतरगांव में टीचर्स डे के एक दिन पहले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने केक काटकर शिक्षकों का सम्मान किया। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने भी स्कूल परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सभी छात्रों में मिष्ठान देकर मुंह मीठा कराया।