डीसीपी साउथ के यहां घायल अवस्था में सोनू सविता पहुंचे। नौबस्ता के रहने वाले ऑटो ड्राइवर सोनू ने बताया कि विशाल गुप्ता नाम का दबंग व्यक्ति किसी व्यक्ति को मार रहा था हमने बीच बचाव किया फिर उसके बाद वह घर से चाकू लेकर आया और हम पर कई बार कर दिए। वह बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस अस्पताल ले गई। प्राध्वन विशाल गुप्ता पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। इसको लेकर डीसीपी साउथ के यहां पहुंचे। डीसीपी सामने आश्वासन दिया है की कार्रवाई होगी।