जाजमऊ थानाक्षेत्र के गंगापुल पर शनिवार की सुबह 40 वर्षीय टेनरीकर्मी का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। l परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक शराब पीने का लती था। अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।