फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खुले नाले में गिरे दो लोग, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2026 03:40 PM IST

नौबस्ता थाना क्षेत्र के सागर पुरी इलाके में खुले नाले में दो लोगों के गिरने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से नाला खुला पड़ा है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शनिवार शाम अचानक दो लोग नाले में गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय निवासियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दोनों को बाहर निकाला। घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों का कहना है कि खुले नाले की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाले को ढकने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें