प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच भाजपा सेवा पखवाड़ा चलाएगी। इसे लेकर रविवार को पार्टी की तीनों इकाइयाें उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण की ओर से अलग-अलग कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जरीब चाैकी स्थित जीटी रोड पर हुई उत्तर इकाई की कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस को सेवा भाव से जोड़ा गया है।