फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जुगुल पैलेस में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का स्वागत

जीटी रोड स्थित जुगुल पैलेस में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के तहत कानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें