फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यशोदा नगर बाईपास पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का भव्य स्वागत

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 07:15 PM IST

यशोदा नगर बाईपास पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का सविता नंदवंशी समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने प्रकाश पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए समाज के हितों और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें