फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को गाली देने के प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की

मेस्टन रोड तिलक हाल के सामने कांग्रेस और भाजपाइयों के बीच दो घंटे तक तू तू-मैं मैं चली। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं और उतर व दक्षिण जिले के अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पिछले दिनों पीएम मोदी को कांग्रेस की ओर से गाली दिए जाने पर विरोध जताने गए थे। उधर से कांग्रेसियों ने जवाब देने की तैयारी कर रखी थी। जिसकी वजह से मामला बढ़ गया। लिस के इंतजाम के बावजूद भाजपाई तिलक हाल तक पहुंच गए सामने से कांग्रेसी भी वहां आ गए है। दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। भाजपाई मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, नारे लगा रहे थे तो कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाने लगे। विधायक नीलिमा कटियार, महापाैर प्रमिला पांडेय, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री सहित कई महिलाएं कांग्रेस शर्म करो, नारी अपमान बंद करो के नारे लगाते हुए कार्यालय तक पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें