भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिए कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। इस संगठनात्मक विस्तार के तहत दिलीप सैनी को भीतरगांव मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं संदीप पाल को नौरंगा क्षेत्र की कमान सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज करना और आगामी अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है।