रौतापुर खुर्द गांव की गोशाला में गुरुवार को एक गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चारा-पानी का अभाव व बीमारी की हालत में इलाज न होने से गोवंश की मौत हुई है। गोशाला में चारा न मिलने से भूख से कई गोवंश बीमार हैं। गांव के किशोर कुमार, शिवप्रकाश, सुरेश, सोहन ने बताया कि गोशाला में गुरुवार को गोवंश की मौत होेने पर पास के जंगल में उसे दफन करा दिया गया है। चारा न मिलने व इलाज के अभाव में कई गोवंश बीमार हैं। वहीं, बीडीओ नेम चंद्र का कहना है कि गोवंश की मौत की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को टीम भेजकर जांच कराएंगे।