फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव: टी20 विश्व कप जीतने के बाद आतिशबाजी से जगमगा उठा आसमान

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व विजेता बनते ही भीतरगांव में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टीम इंडिया की शानदार जीत की खुशी में स्थानीय लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे रात का अंधेरा दूर हो गया और पूरा आसमान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक चली इस आतिशबाजी के साथ लोग सड़कों पर उतर आए, एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। युवाओं और बच्चों में जीत को लेकर जबरदस्त जुनून और खुशी देखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें