फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव : दावा समितियों में पर्याप्त खाद होने का, हकीकत में लटक रहे ताले, किसान परेशान

Shikha Pandey Updated Tue, 14 Jul 2026 11:13 PM IST

भीतरगांव ब्लॉक में 12 साधन सहकारी समितियां हैं इसमें 10 संचालित हैं दो समितियों ग्राम रार व अमौर नई खुली हुई हैं। जिसमें लाइसेंस संबंधी समस्या के चलते अभी तक खाद वितरण शुरू नहीं हो सका। मंगलवार दोपहर 02:35 बजे बिरहर साधन सहकारी समिति ऐमनपुर में ताला लगा मिला। सचिव और अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर सचिव अंकुर तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा, जबकि लेखाकार सुधीर सिंह यादव ने बताया वह चित्रकूट से लौट रहे हैं। दोपहर 02:58 बजे साधन सहकारी समिति रसूलपुर उमरा में भी ताला लटकता मिला। मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यहां पर खाद लेने के लिए किसान पहुंचते रहे लेकिन समिति में ताला लगा देख वापस लौट जाते रहे। इस समय धान रोपाई का समय चल रहा है लेकिन साधन सहकारी समिति में लगा ताला देख किसान बहुत परेशान हो रहे हैं। भीतरगांव एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार पांडेय बताते हैं कि सभी समितियां में यूरिया डीएपी सहित खाद उपलब्ध है। वितरण भी चल रहा है। रसूलपुर उमरा के कार्यवाहक विक्रेता विजेंद्र सिंह यादव बैंक संबंधित कार्य के चलते समिति में ताला डालकर चले गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें