फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत की ट्रेन का प्लेटफार्म बदला, एनई से अलीगढ़ रवाना

चार दिन के प्रवास के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से अलीगढ़ रवाना हो गए। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर आनी थी। सुरक्षा के मद्देनजर अचानक ट्रेन का प्लेटफार्म बदलकर एक नंबर कर दिया गया। जोधपुर-हावड़ा के प्लेटफार्म से जाते ही तुरंत नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगाया गया। दोपहर करीब 02:40 बजे भागवत का काफिला सिटी साइड पहुंचा। वहां से वह गोल्फ कार्ट से प्लेटफार्म नंबर-1 तक आए और फिर सीधे स्टेशन अधीक्षक के कमरे के बगल में बने वीआईपी लॉज में गए। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन आई तो उन्हें गोल्फ कार से एच-1 बोगी तक ले जाया गया। रस्सी की मदद से जीआरपी, आरपीएफ व ब्लैक कैट कमांडो उन्हें घेरे रहे। इसके बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें