रंग-बिरंगी राखी ले के आई बहना, ओ राखी बंधवाले मेरे वीर। इस गीत के साथ बहन फाउंडेशन का पांच दिवसीय राखी महोत्सव गुरुवार को गोविंदनगर के एक गेस्ट हाउस में शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन करीब 1500 बहनों ने पूर्व विधायक अजय कपूर को टीकाकर राखी बांधी। वहीं अजय ने सभी बहनों से आशीर्वाद लेकर उनके सुख दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया। इस दाैरान मुंबई से आई गायिका श्रेया शर्मा ने गीत सुनाए तो बहनें नृत्य करने लगीं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित भी माैजूद रहे। संचालन एंकर दीक्षा व शीतल ने किया। यहां पर रेखा श्रीवास्तव, तारा सिंह, ममता सिंह, रीता, मीना, सपना, स्वाती बाथम, खुशी शर्मा, सीमा गुप्ता आदि रहीं।