राजधानी मार्ग पर धोबिन पुलिया के पास स्थित राहुल सप्रू स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट मैच खत्म होेने के बाद मधुमक्खियों के हमले से कानपुर के फीलखाना निवासी अंपायर मलिक गुप्ता (60) की मौत हो गई थी। इसके बाद भी स्टेडियम में बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को प्रबंधन नहीं हटवाया। इसके चलते गुरुवार को स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों में दहशत रही। यही नहीं स्टेडियम के आसपास रहने वाले भी खौफजदा दिखे। लोगों का कहना है कि करीब चार साल से पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। बुधवार को मैच खत्म होने के बाद अंपायर मानिक गुप्ता स्टेडियम में बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, वहां मृत घोषित कर दिया गया। वहां मौजीद एक अन्य अंपायर सुनील व कई खिलाड़ियों को भी मधुमक्खियों ने जख्मी किया था। इस घटना की दहशत से गुरुवार को खिलाड़ी बरगद के पेड़ के निकट वाली पिच से दूर रहे और दहशत में रहकर अभ्यास किया। स्टेडिटम के पास रहने वाले मनोज राठौर और बबलू ने बताया कि मार्च 2025 मार्च में भी मधुमक्खियों ने हमला कर 15 से 20 लोगों को घायल किया था।