बिल्हौर क्षेत्र के नदीहा रोड बिजली उपकेंद्र रामबक्शपुरवा गांव के समीप जंगलों में एक युवक और युवती को संदिग्ध हालत में देखकर गांव के ही कुछ युवकों ने पड़कर अभद्रता और मारपीट करते हुए दोनों का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों ने मारपीट करने वाले और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है।