फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बूंदाबांदी के आसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 11:51 AM IST

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसम प्रणाली का असर उत्तर भारत में भी दिखाई देने लगा है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा नया सिस्टम उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। कानपुर में भी अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें