शुक्लागंज चौकी क्षेत्र बिंदानगर के मुहल्ला आंबेडरनगर में मंगलवार दोपहर जर्जर मकान का छज्जा बारिश के दौरान गिर गया। इसकी चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की माैत हो गई है। हादसा देख मां बेसुध होकर बेहोश होकर गिर पड़ी। बबीना जालौन निवासी अरुण श्रीवास्तव पत्नी प्रीती, बेटियां छह वर्षीय नैना और आठ वर्षीय शिवान्या के साथ आंबेडकरनगर में रहते हैं। जाजमऊ स्थित फैक्टरी में काम करने वाले अरुण ने बताया कि वह बचपन से नाना बेचेलाल के घर रह रहे हैं।