भगवतदास घाट स्थित स्व. चंद्रबली पांडेय चंदू पहलवान के अखाड़े में मंगलवार को नागपंचमी पर दंगल आयोजित हुआ। इसमें कानपुर के बबलू पहलवान ने झांसी के सोमवीर पहलवान को मुल्तानी दांव लगाकर परास्त किया। दंगल में करीब 25 कुश्ती लड़ी गईं। इसमें कानपुर, कन्नौज, दिल्ली, उन्नाव, झांसी आदि स्थानों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।