फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में चली कुल्हाड़ी, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल, रिपोर्ट दर्ज

शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Feb 2026 08:51 PM IST

कोतवाली गंगाघाट के मंशाखेड़ा मोहल्ले में रंजिश में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चलने से मां-बेटे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। तहरीर में आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंशाखेड़ा निवासी दीदी पत्नी मैकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान पड़ोसी मंटानी, छोटू, गया और रोहित आए और किसी रंजिश को लेकर नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से कई वार किए। बीच बचाव करने के लिए बेटा जीतू आया तो उसे भी पीटा जिससे मां-बेटे घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर में आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें