फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में डंपर से बचने में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन लोग घायल

हाईवे पर पतारा कस्बे के पास डंपर से बचने में ऑटो होकर पलट गया। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कानपुर देहात के आलापुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह सोमवार सुबह ऑटो लेकर कानपुर जा रहा था, तभी कानपुर सागर हाईवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार तिलासड़ा गांव निवासी राजकुमार, तरगांव गांव निवासी नेहा कुशवाहा व उनका 12 वर्षीय बेटा अंश कुशवाहा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मजदूर राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें