आमतौर पर चिड़ियाघरों में देखे जाने वाले पक्षी उल्लू (बार्न आउल) ने जब एक स्थानीय घर की छत पर डेरा जमाया, तो पूरा मोहल्ला कौतूहल का केंद्र बन गया। चकेरी क्षेत्र के एचएएल कॉलोनी में बुधवार दोपहर में एक ऑस्ट्रेलियन उल्लू दिखा। इस दौरान उल्लू को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। एचएएल कॉलोनी निवासी दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह उनके घर की छत पर कौवे लगातार शोर मचा रहे थे। जब वे छत पर पहुंचे तो उन्होंने एक अनोखा पक्षी देखा, जो देखने में उल्लू की तरह था। दीपक ने उसे सुरक्षित रूप से घर में रख लिया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उस पक्षी की “बार्न आउल” प्रजाति के रूप में पहचान की।