अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे की गूंज के बीच बालक व बालिकाओं ने जोश और उमंग के साथ दाैड़ लगाई। मौका था मंगलवार को गुजैनी जी-ब्लॉक में दबौली-गुजैनी व्यापार मंडल और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पंचम अटल दौड़ प्रतियोगिता का। दो दिवसीय इस दौड़ के पहले दिन आठ सौ से अधिक बालक और बालिकाओं ने जोश दिखाया। 25 दिसंबर को अटल दौड़ प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इसके लिए 150 बच्चे चयनित हुए हैं। अटल दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोपे-इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, मनोज सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर किया। आतिशबाजी भी हुई। चेयरमैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा देश, समाज के हर तबके और युवाओं की उन्नति के लिए काम किया है।