रोटरी क्लब गंगाघाट का रविवार की रात अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गंगा नदी को स्वच्छ रखने और एक पेड़ मां के नाम लगाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। राजधानी मार्ग स्थित एक गेस्टहाउस में कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि कर्नल आदर्श दुबे, रोटरी क्लब गंगाघाट के असिस्टेंट गवर्नर भक्ति विजय शुक्ला ने गणेश वंदना व पूजन के साथ किया।