फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में रावण का पुतला जलते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर में जगह-जगह रावण के छोटे-बड़े पुतलों का दहन किया गया। रामलीला स्थलों पर मेले का भी आयोजन किया गया। आतिशबाजी के बाद देर शाम पुतलों का दहन शुरू हुआ।  रावण के विशाल पुतले का दहन होते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। दर्शकों ने मोबाइल कैमरों से इस ऐतिहासिक पल को कैद किया। त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर भीड़ पर नजर रखी। वहीं, बच्चे मेले में झूले और मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें