फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेके मंदिर में ब्रज की फाग में कलाकारों ने बांधा समां

पांडुनगर स्थित जेके मंदिर में ब्रज की फॉग कार्यक्रम में रिदम ग्रुप के कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। होली के स्पेशल कार्यक्रम के तहत 10 मार्च से रंगोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने ब्रज की फाग का गायन जीवंत संगीत के साथ प्रस्तुत किया। रंगोत्सव में रंगने और भक्ति में डूबने हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। होलिया पर उड़े रे गुलाल, राधा कैसे न जले जैसे गीतों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। इस आयोजन में रविवार को फूलों की होली का विशेष आयोजन होगा। साथ ही फूलडोल उत्सव भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 05:00 बजे भगवान की सवारी भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें