कानपुर कई कार्यक्रमों में शिरकत करने आए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार की दोपहर 12:50 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास पहुचे। जहां उनके बेटे करन महाना और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद 1:20 बजे वह अन्य कार्यक्रमों में शिरकत के लिए निकल गए।