रवल के टौंस स्थित बीडी विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। जहां मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया जिससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर बल दिया वहीं प्रबंधक दीपक उत्तम ने विद्यालय की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।