फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद घाट पर 1.05 करोड़ की लागत से बनेगा आरती स्थल

गंगा भक्तों के लिए अच्छी खबर है। सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से 1.05 करोड़ की लागत से आरती स्थल का निर्माण होगा, इसका काम शुरू हो गया है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय और उनके प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य बाढ़ से पहले खत्म करने के निर्देश दिए। गंगाघाट नगर पालिका के प्रस्ताव पर आनंद घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से आरती स्थल बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। पायलिंग व पिलर खड़े करने का कार्य हो रहा। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने बताया कि गंगा आरती के लिए बनारस की तरह सीढि़यां बनाने के साथ ही घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तीन माह में कार्य पूरा करने डेडलाइन दी गई है। कार्यदायी संस्था को बाढ़ से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने के लिए कहा गया है। आरती स्थल व सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद गंगा भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए सहूलियत हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें