फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने चिकित्सा नायकों को किया सम्मानित, शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से चिकित्सा जगत के नायकों का सम्मान बुधवार को किया गया। जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल में आभार समर्पण का कार्यक्रम के तहत 25 डॉक्टरों को प्रतीक चिन्ह देकर समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी शामिल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने चिकित्सा जगत के इन नायकों सम्मानित किया और उनका आभार जताया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि अन्नदाता, शिक्षक, जवान और डॉक्टर हमारे लिए देवतुल्य हैं। डॉक्टर समर्पण भाव के साथ रोगियों का इलाज करते हैं। वे रोगी का सिर्फ इलाज नहीं करते बल्कि जीवन का संचार भी करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब पिता की मृत्यु पर पुत्र मुखाग्नि तक नहीं देने जा पा रहा था। उस समय डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर रोगियों की जान बचाने में लगे थे। उन्होंने बताया कि 68 जनपदों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है और हमीरपुर, महोबा जैसे सात जिले अभी बाकी हैं, जहां पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए प्रयास चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों से निवेदन किया कि वे जरूरतमंद रोगियों का इलाज सेवाभाव से करें। ताकि उनका नुकसान भी न हो और रोगी को भी इलाज मिल जाए। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि डॉक्टर और रोगी के बीच विश्वास का रिश्ता है। चिकित्सकों के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें