कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी भवन में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीसीपी एसएम कासिम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए छात्रों को साइबर क्राइम के तौर-तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और उससे बचाव के जरूरी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।