तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, प्यारी-प्यारी है ओ मां... इस गाने पर जैसे छात्राओं ने प्रस्तुति दी तो हर किसी की आंख में आंसू और मां के प्रति प्यार उमड़ आया। मौका था शनिवार को अमर उजाला अपराजिता सेंटर में मातृत्व दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का। इसमें सेंटर की छात्राओं ने प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ऑपरेशन सिंदूर के प्रति छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति देकर सेना को धन्यवाद दिया। माताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैष्णवी झा ने पहली प्रस्तुति दुर्गा स्तुति के साथ दी। बाद में प्रज्ञा ने तू इतनी दूर क्यों है ओ मां प्यारी मां... गीत गाया तो खूब तालियां बजीं। कोमल कुरील, शिवानी गौतम ने मंच पर सासू मां के साथ तुझमें रब दिखता है पर नृत्य किया। मोनिका वर्मा ने अपनी मां के साथ ये तो सच है कि भगवान है...पर प्रस्तुति दी। इसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।