केसीएएस सीपीई स्टडी सर्किल की ओर से बुधवार को सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में जीएसटी वार्षिक रिटर्न और जीएसटी सुधार विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9सी में संशोधन का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसलिए वार्षिक रिटर्न भरते समय सावधानी आवश्यक है। एक बार रिटर्न दाखिल होने के बाद त्रुटि सुधारना संभव नहीं होता। सभी विवरणों का समुचित मिलान अनिवार्य है। मुख्य वक्ता, सीए हिमांशु सिंह ने बताया कि जीएसटीआर-9सी मिलान विवरणी में कई महत्वपूर्ण टेबल सीधे जीएसटीआर 9 से लिंक हैं। और यदि दोनों में समानता नहीं रहती तो पोर्टल जीएसटीआर-9सी को स्वीकार नहीं करता। टेबलों के मिसमैच होने पर पोर्टल जीएसटीआर 9सी स्वीकार करने से मना कर देता है। इससे जीएसटीआर-9 में त्रुटि दिखाई देती है। करदाता को फिर से समायोजन कर रिटर्न को फिर से प्रस्तुत करना पड़ता है।इसलिए जीएसटीआर 9 को सावधानी से भरना अनिवार्य है।