फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक में सभी 11 प्रस्ताव पास, नामांतरण मामले को न्यायालय के निर्णय पर छोड़ा

नगर निगम सभी वार्डों में सेवानिवृत्त, मृत या स्थानांतरित सफाई कर्मियों के स्थान पर 15 दिन में संविदा सफाई कर्मचारियों को तैनात करेगा। दीपावली में लगी जो स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं, उनकी जगह कंपनियों से बदलवाकर नई लाइटें लगवाई जाएंगी। 31 जुलाई तक गृहकर जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह फैसले मंगलवार को नगर निगम सदन की बैठक में मंजूर हुए। दोपहर ढाई बजे सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्षता कर रहीं महापौर प्रमिला पांडेय और पार्षदों ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों, वरिष्ठ पार्षद महेंद्र पांडेय पप्पू और पार्षद आदर्श गुप्ता की मां के निधन पर श्रद्धांजलि दी। तीन बजे प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होते ही भाजपा पार्षद अभिषेक गुप्ता ने एजेंडे में बजट का प्रस्ताव शामिल न होने पर विरोध जताया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने यह कहकर उन्हें शांत कराया कि सदन की अगली बैठक में बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद ने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की जांच कमेटी में उन्हें शामिल करने का पत्र चार माह बाद मिलने पर सवाल उठाया। इस पर अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान ने सफाई दी कि अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय का तबादला होने के कारण विलंब हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें