फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अखिलेश बोले- भाजपा के पास केवल प्रचार-प्रसार, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सिकंदरा के औड़ेरी में कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे बेईमान सरकार है। लोगों को ट्रिलियन वाला ट्रेलर दिखाकर खुद मिलियन कहां ले गए, कुछ पता नहीं। आरोप लगाया कि मां गंगा को साफ करने वाले लोग बजट ही साफ कर गए। महाकुंभ में ऐसी अव्यवस्था रही कि लोगों की जान चली गई। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब भाजपाई भी जान गए कि उनकी पार्टी उनकी सगी नहीं रह गई है। जनता इस सरकार से परेशान है। भाजपा के पास केवल प्रचार-प्रसार है। कोई काम धरातल पर नहीं हुआ है। आज तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, महंगाई व बेरोजगारी कम नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें